logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पांढरकवड़ा तहसील के शिवशक्ति होटल में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा,13 जुआरी गिरफ्तार, 9 लाख 51 हज़ार रुपये का माल जब्त


यवतमाल: जिले के पांढरकवड़ा तहसील के पाटणबोरी स्थित शिवशक्ति होटल में संचालित हो रहे अवैध जुए के अड्डे पर पांढरकवड़ा पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई अंजाम दी।

पुलिस ने मौके से तेरह जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया तथा चौदह मोबाइल फ़ोन, एक चारपहिया वाहन, जुआ सामग्री और नकद रकम सहित कुल 9 लाख 51 हज़ार 404 रुपये का माल जब्त किया। यह छापा 31 अगस्त की सायं डाला गया।

इस मामले में आरोपियों की पहचान सैयद जावेद अली (50), सैयद जाफ़र (50), रिज़वान रसूल (52), कांतिकुमार शिवन्ना (32), राजू रमेश (42), पवन रामलु (30), साईप्रसाद राजन्ना (32), साईकिरण (32), प्रशांत नरसिंगराव (43), राजू किष्टन्ना (45), विलास रामय्या (39), कार्तिक गंगारेड्डी (32)  और बोनपेल्लीवार (50) के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार गणेश बोनपेल्लीवार होटल परिसर में पैसों का दाँव लगाकर ताश का जुआ खिलवा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र जुआ निषेध अधिनियम के तहत छापा मारकर सभी आरोपियों को खेल के दौरान ही पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल से 62 हज़ार 600 रुपये नकद, चौदह मोबाइल फ़ोन, एक चारपहिया वाहन और जुए की सामग्री बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।