logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुही में पोल्ट्री फार्म पर पुलिस की छापेमारी, 32 लाख 26 हजार रुपये के माल सहित 32 जुआरी गिरफ्तार


नागपुर: उमरेड तहसील में कुही पुलिस थाने अंतर्गत आने वाले एक पोल्ट्री फार्म में पुलिस ने छापा मार कर 32 लाख 26 हजार रुपये के माल सहित 32 जुआरियों को गिरफ्तार किया है.

उमरेड परिसर में सुनत वाघमारे नामक व्यक्ति पिछले कुछ समय से उमरेड में जगह-जगह जुआ भरा रहा था. पुलिस को इस बात की जानकारी लगने के बाद आरोपी ने उमरेड क्षेत्र को छोड़ बाहर जुआ भरवाना शुरू कर दिया.  

जानकारी मिलने पर कल देर रात कुही पुलिस ने एक मुर्गीपालन फार्म में छापा मारा और सभी जुआरियों सहित 32 लाख से अधिक का माल जब्त किया. जिसमें दो लाख 21 हजार रुपये नगद, 12 मोटरसाइकिल, ताश के पत्तों की 18 कैट, सभी के मोबाइल फोन और दो चार पहिया वाहन शामिल हैं.

यह कार्रवाई प्रभारी थानेदार पुलिस अधीक्षक अनिल मस्के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक राहुल झाल्टे,  देवीदास ठमके, हरिदास चाचालकर, ज्ञानिवांत गुरपुड़े सहित अन्य ने की.