logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, महिला दलाल गिरफ्तार; चार युवतियाँ छुड़ाई गई


नागपुर: भोले पेट्रोल पंप चौक स्थित एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यवसाय का पर्दाफाश क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने किया है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से चार पीड़ित युवतियों को छुड़वाया गया है।

सीताबर्डि पुलिस थाने के भोले पेट्रोल पंप चौक के पास ही नेचुरल यूनीसेक्स नाम से सैलून और स्पा सेंटर है। इस स्पा सेंटर को आरोपी महिला मुस्कान उर्फ मनीष अरविंद भारती चला रही थी। बताया जा रहा है कि मनीषा को इससे पहले भी चार बार देह व्यवसाय करवाने के चलते पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बावजूद इसके ठिकाना बदलकर वह इस परिसर में जिसफिरोशी के गोरख धंधे को अंजाम दे रही थी।

शहर में बेरोजगार और पैसों की जरूरतमंद महिलाओं और युवतीयो  को लालच देकर मुस्कान उनसे देह व्यवसाय करवा रही थी। पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी जिसके बाद बोगस ग्राहक भेज कर पहले तस्दीक की और खबर सही पाए जाने के बाद छापा मार करवाई कर मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस छापामार कार्रवाई के दौरान 4 पीड़ित युवतियों को भी पुलिस ने रेस्क्यू किया है। पकड़ी गई महिला दलाल मुस्कान को आगे की कार्रवाई के लिए सीताबर्डि पुलिस के हवाले किया  है।