logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सैफरान हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की तलाश; अवैध रूप से चल रहा था हुक्का पार्लर


नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच ने अंबाज़री थाना क्षेत्र स्थित एक हुक्का पार्लर पर  छापा मार कार्रवाई की है। पुलिस को सैफराॅन  नामक हुक्का पार्लर में अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का मुहिया करवाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान हुकाह पार्लर के मैनेजर को गिरफ्तार कर पार्लर से प्रतिबंध सुगंधित तंबाकू और हुक्का पॉट सहित अन्य सामग्री जप्त की गई है। 

त्योहारों के मधेनजर नागपुर पुलिस शहर में कांबिंग ऑपरेशन चला रही है। इसी दौरान क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त जानकारी मिली थी की धर्मपेठ स्थित सैफरॉन कैफे में हुक्का पार्लर शुरू है। इसी सूचना पर पुलिस ने दबीश  देकर कैफे के मैनेजर हिमांशु पटेल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस कैफे का मलिक मोहम्मद सैफ लतीफ  नागानी है।

पुलिस ने कैफे से 11 हुक्का पॉट, विभिन्न फ्लेवर के तंबाकू सहित 36000 से अधिक रूपयों के माल को जप्त किया गया है। हालांकि इस कार्यवाही के दौरान कैफे मलिक मोहम्मद सैफ नागनी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया जिसकी तलाश की जारी है, बाद में पुलिस ने अंबाझरी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया है।