logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: पुलिस की शराब अड्डे पर छापेमारी, रू 11,500 का माल जब्त


वाशिम: यहां पुलिस दल द्वारा आसेगांव थाना क्षेत्र के उज्वल नगर में छापामार कारवाई कर अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब अड्डे को ध्वस्त किया गया. इस कारवाई में हजारों रुपए की देशी शराब सहित सड़ा हुआ शराब बनाने का महुआ जब्त कर नष्ट किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आसेगांव के थानेदार सागर दानडे को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम उज्वल नगर में अवैध रूप से गावठी शराब निकालकर बेचे जाने का धंदा चल रहा है. इसी सूचना के आधार पर थानेदार द्वारा दल को गठित कर छापामार कार्रवाई के लिए भेजा गया और दल ने जाल बिछाकर सफलतापूर्वक कार्रवाई को अंजाम देते हुए शराब व्यवसाय करने वाले आरोपी के पास से 40 लीटर शराब समेत 150 लीटर का शराब बनाने का सड़ा हुआ महुआ जब्त कर नष्ट किया.

उक्त कार्रवाई में कुल 11,500 रुपये का माल बरामद कर आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र  शराब प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह, उप विभागीय पुलिस अधिकारी नीलिमा आरज, थानेदार सागर दानडे के मार्गदर्शन में पीएसआई रवि खंदारे, देवीदास पत्रे, महिला पुलिस सिपाही सुल्ताना सय्यद व वाहन चालक प्रकाश कोठुले के दल ने है.