logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अपराधी के घर जांच के लिए पहुंची पुलिस, तलाशी में मिला देशी कट्टा और तलवार


नागपुर: नागपुर शहर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कोम्बिंग ऑपरेशन के चलते शहर की क्राइम ब्रांच यूनिट पांच ने एक हिस्ट्री शीटर के घर जाकर उसकी तलाशी ली जिसके पास से उन्हें 9 एमएम का देशी कट्टा बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  

कोम्बिंग ऑपरेशन के चलते अपराधियों पर दबिश दे रही. वहीं क्राइम ब्रांच को गुप्त सुचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति के पास जान लेना हथियार हैं. मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज क्राइम ब्रांच यूनिट ने कपिल नगर में ऑपरेशन को अंजाम देते हुए रिकार्ड में दर्ज आरोपी के घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से देशी कट्टा और तलवार बरामद हुई. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शेंडे नगर, टेका नाका निवासी आसिफ रज़ा पठान (35) है.

आरोपी से बरामद 9 एमएम के देशी कट्टे की कीमत 12000 रुपये और तलवार की कीमत 1000 रुपये बताई गई है. पुलिस ने माल जब्त कर भारतीय शस्त्र अधिनियम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.