logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Nagpur

Mauda: मौदा में पुलिस ने बचाई 19 मवेशियों की जान, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर: मौदा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खराडा पुनर्वसन में दो आरोपी मवेशियों को क़त्ल के लिए भेजने की तैयारी कर रहे थे। तभी मौदा पुलिस ने पत्रकारों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर छापा मारा और 19 मवेशियों की जान बचाई। 

मौदा पुलिस रात में गश्त पर थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि खराडा पुनवारसन में दो वाहनों में मवेशियों को लादकर वध के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। उस समय मवेशियों को वाहनों में लादा जा रहा था। आरोपी निखिल ईश्वर थोटे, अभिषेक ईश्वर थोटे मवेशियों को वध के लिए भेजने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो सभी जानवर वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। इसी बीच, पुलिस की पूछताछ के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी निखिल थोटे, अभिषेक थोटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मौदा तहसील से सटे भंडारा इलाके से हर दिन सैकड़ों जानवर वध के लिए भेजे जाते हैं। आरोपी मौदा के रास्ते पूरे महाराष्ट्र में जानवरों को भेज रहे हैं। इससे मौदा पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। खासकर मौदा पुलिस ने अब तक माथनी टोल प्लाजा पर सैकड़ों जानवरों को पकड़कर उनकी जान बचाई है। इनमें से एक खरादा गाँव में भी पुलिस ने दो वाहनों में सवार जानवरों की जान बचाई है।