logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शलार्थ आईडी घोटाले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा अधिकारी सिद्धेश्वर कालूसे, रोहिणी कुंभारे गिरफ्तार


नागपुर: शालार्थ आईडी घोटाला मामले में महाराष्ट्र पुलिस विभाग ने नागपुर में गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) को राज्य भर में फर्जी शिक्षक नियुक्तियों और सरकार के शालार्थ पोर्टल के दुरुपयोग से जुड़े घोटाले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब विशेष टीम और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा अधिकारी सिद्धेश्वर कालूसे और रोहिणी कुंभारे को गिरफ्तार किया है।

नागपुर विभाग के कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा उपनिदेशक शिकायतकर्ता रविन्द्र ज्ञानेश्वर पाटिल की शिकायत पर साइबर पुलिस ने सिद्धेश्वर कालूसे और रोहिणी कुंभारे के खिलाफ ऑनलाइन शालार्थ प्रणाली का दुरुपयोग करके लोगों के लिए शालार्थ आईडी के फर्जी ड्राफ्ट तैयार करके सरकार को वित्तीय रूप से धोखा देने के आरोप में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इससे पहले शालार्थ आईडी घोटाले में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों में तीन विभागीय उप शिक्षा निदेशक, एक शिक्षा अधिकारी, चार क्लर्क, दो प्रधानाचार्य और स्कूल संस्थान का एक निदेशक शामिल हैं। अब जिला परिषद नागपुर के दो और स्कूल शिक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सिद्धेश्वर श्रीराम कालूसे शिक्षा अधिकारी के पद पर वर्ष 2024 से कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में कुल 154 नए शिक्षक/शिक्षकेतर कर्मचारियों के मूल वेतन आदेश जारी न होने पर भी, कालूसे ने अपने आर्थिक लाभ के लिए वेतन निकालने की प्रक्रिया लागू की। ऐसे ही दूसरी आरोपी रोहिणी विठोबा कुंभार ने वर्ष 2022 से 2024 तक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहते हुए, अपने कार्यकाल में कुल 244 नए शिक्षक कर्मचारियों के मूल वेतन आदेश जारी न होने पर भी वेतन निकालने की प्रक्रिया लागू की।

इन दोनों शिक्षण अधिकारियों के इस घोटाले के चलते सरकार को अनुमानतः 100 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। साइबर पुलिस और विशेष जांच टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।