logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रशांत कोरटकर की पत्नी पहुंची थाने, धमकी मिलने की शिकायत कराइ दर्ज


नागपुर: इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को धमकी देने के मामले में पूर्व पत्रकार प्रशांत कोरटकर लगातार फरार चल रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस अभी तक कोरटकर तक पहुंच नहीं पाई है। इसी बीच कोरटकर की पत्नी पल्लवी कोरटकर ने अज्ञात द्वारा परिवार को जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। शनिवार को कोरटकर की पत्नी ने बेलतरोड़ी पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने फ़िलहाल मामला दर्ज कर लिया है। 

इतिहसकर इंद्रजीत सावंत को धमकी देने का मामला सामने आया था। पूर्व पत्रकार प्रशांत कोरटकर के ऊपर सावंत को धमकी देने का आरोप लगा। इसी के साथ कोरटकर पर छत्रपति संभाजी महाराज और छत्रपति शिवजी महाराज को लेकर दिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने की भी बात सामने आई। जिसको लेकर कोल्हापुर और नागपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद से कोरटकर लगातार फरार चल रहे हैं। नागपुर सहित कोल्हापुर पुलिस लगातार कोरटकर की खोजबीन में लगी हुई है। 

इसी बीच कोरटकर की पत्नी पल्लवी ने अज्ञात लोगों द्वारा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले फ़ोन आने की बात कही। इसी को लेकर शनिवार दोपहर कोरटकर की पत्नी बेलतरोड़ी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में पल्लवी ने धमकी वाले फ़ोन के लिए इतिहासकर इंद्रजीत सावंत को जिम्मेदार बताया। इसी के साथ यह भी कहा कि, उन्हें या उनके परिवार को कुछ होता है तो सावंत ही जिम्मेदार होगा। पल्लवी 12 बजे थाने पहुंची और डेढ़ बजे तक मौजूद रही। इसके बाद बिना बोले वह वहां से निकल गई। 

सीडीआर से सच्चाई आई सामने 

मामला सामने आने और पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद से कोरटकर ने खुद को बेगुनाह बताया था। कोरटकर ने बयान जारी कर कहा था कि, उसने धमकी नहीं दी बल्कि किसी ने उसकी आवाज के साथ छेड़छाड़ कर यह काम किया है। हालंकि, पुलिस जाँच में दावा झूठा निकला। कोरटकर के फ़ोन की निकाली गई सीडीआर से साबित हुआ कि, कोरटकर ने ही फ़ोन कर धमकी दी थी।