logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खुद को पुलिस वाला बताकर वृद्ध के थैले से उड़ा लिए 25 हजार रुपये


नागपुर: बुधवार को 11 से 12 बजे के बीच उमरेड पुलिस थाना अंतर्गत मौजा बाईपास चौक गिरड रोड पर दो अज्ञात आरोपी स्वयं को पुलिस वाला बताकर एक वृद्ध के थैले से नकद 25,000 रुपये लेकर चंपत हो गए.

प्राप्त जानकारी अनुसार, पीड़ित चारबाव घांटोली, भिवापुर निवासी माणिक घुलबा डडमल (75) हैं, उन्होंने बताया कि बुधवार को वह 10:30 बजे सुबह घर से बडोदा बैंक उमरेड के लिए निकले. उसके बाद 11:45 बजे उन्होंने बैंक से 25,000 रुपये निकाले और अपने थैले में रखकर बैंक से बाहर निकलकर अपने गांव की ओर पैदल निकल पड़े.

वह बाईपास चौक पार कर बस स्टैंड पहुंचे. गांव को जाने वाली काली पीली टैक्सी में बैठने ही वाले थे कि पीछे से दो बाइकसवार वहां आये. दोनों ने माणिक को अपना आईडी कार्ड दिखाकर स्वयं को पुलिस वाला बताया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने माणिक से थैले में क्या है, ऐसा पूछा और थैले में हाथ डालकर चालाकी से पैसे निकाले और वहां से फरार हो गए.