logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

‘झुंड’ फिल्म में काम कर चुके प्रियांशु उर्फ बाबू छतरी की चाकू मारकर निर्मम हत्या, आरोपी ध्रुव साहू गिरफ्तार


नागपुर: जरिपटका पुलिस थाना अंतर्गत नारा परिसर में बीती रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई। मामूली विवाद के चलते कुख्यात अपराधी ने अपने ही साथी की चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान चर्चित फिल्म ‘झुंड’ में अभिनय कर चुके प्रियांशु उर्फ बाबू रवि छतरी  के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में आरोपी ध्रुव लालबहादुर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक प्रियांशु मेकोसाबाग निवासी था और ध्रुव साहू नारा परिसर का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ पहले से ही चोरी और मारपीट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की रात ध्रुव, प्रियांशु को उसके घर से साथ में लेकर नारा के ओम साई नगरी 2 स्थित विनोद सोनक के निर्माणाधीन मकान के पास बैठा था। 

वहां दोनों ने शराब और गांजे का सेवन किया। नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। प्रियांशु ने पहले ध्रुव को चाकू दिखाकर धमकी दी थी, जिसके बाद ध्रुव ने वह चाकू अपने पास रख लिया। थोड़ी देर बाद फिर कहासुनी बढ़ी और ध्रुव ने गुस्से में चाकू से प्रियांशु पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो प्रियांशु अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था और उसके शरीर पर प्लास्टिक की वायर लिपटी हुई थी। खून से लथपथ हालत में चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल प्रियांशु को मेयो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के दौरान ही मृत घोषित कर दिया।

जरिपटका पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी ध्रुव साहू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक प्रियांशु पर चोरी, घरफोडी और मारपीट के कुल 15 अपराध दर्ज थे, जबकि आरोपी ध्रुव पर भी पांच आपराधिक प्रकरण पहले से मौजूद हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास में जुट गई है।