logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रॉपर्टी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, भतीजे समेत 4 गिरफ्तार; स्थानीय अपराध शाखा ने 4 घंटे के भीतर चार आरोपियों को पकड़ा


नागपुर: प्रॉपर्टी के विवाद के चलते नागपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर की कुही में धारदार हथियारों से वार का हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे परिसर में खलबली  मच गई थी। हालांकि हत्या होने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने महज 4 घंटे के भीतर ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह  नागपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर देवराव शामरावजी घरजाले  की कुही के उंबरगांव से पांढरकवड़ा मार्ग पर धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमले में उनकी गर्दन, आंख, सिर और शरीर पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कुही पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा  की टीम सक्रिय हुई और मात्र चार घंटे के भीतर ही चार आरोपियों को दबोच लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का भतीजा ही मुख्य सूत्रधार निकला। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 12 सितंबर तक पुलिस रिमांड  में भेज दिया गया है।

रविवार सुबह करीब 9 बजे घरजाले अपने रिश्तेदार नारायण भेंडे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोपहिया वाहन से निकले थे। कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि उनकी लाश सड़क किनारे पड़ी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की गर्दन आधी कटी हुई थी और आंख समेत शरीर पर कई गंभीर घाव थे। पुलिस ने इस मामले में अंकित  पेलणे, मुक्तेश्वर  मेश्राम, गजानन कडू और गणेश गंगाराम हुड  का समावेश है। 

 मृतक और उसका भतीजा अंकित प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय में साझेदार थे। मृतक ने अंकित के माता-पिता से धोखे से एक सहकारी संस्था अपने कब्जे में ले ली थी। इसके अलावा एक प्लॉट को लेकर भी दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। करीब 3 करोड़ रुपये के आर्थिक लेन-देन ने इस रंजिश को और गहरा कर दिया था। कुही पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।