logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पीएसआई गिरफ्तार, आरोपी नहीं बनाने के लिए मांगे एक लाख रुपए


नागपुर: चोरी के एक मामले में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग नागपुर की टीम ने 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एमआईडीसी बूटीबोरी पुलिस थाने की पुलिस उपनिरीक्षक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई यह पुलिस अधिकारी ज्योत्सना गिरी है। चोरी के एक मामले में शिकायतकर्ता को आरोपी नहीं बनाने के एवज में ही महिला पुलिस उपनिरीक्षक रिश्वत की मांग की थी।

चोरी के एक मामले की जांच एमआईडीसी बूटीबोरी की पुलिस उपनिरीक्षक ज्योत्सना प्रभु गिरी कर रही थी। उन्होंने बूटीबोरी के 26 वर्षीय व्यक्ति को इस मामले में थाने में बुलाकर उसे चोरी के प्रकरण में आरोपी नहीं बनाने के लिए उसके पास का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था तथा उसे आरोपी नहीं बनाने और उसका मोबाइल फोन वापस करने के लिए उससे 1,00,000 रुपये की मांग की थी।

इस पर उस युवक ने इस पूरे मामले की शिकायत 6 फरवरी को एसीबी से की थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने मामले की सत्यता को देखते हुए जाल बिछाकर गुरुवार को आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक ज्योत्सना गिरी को 30 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक का मोबाइल जब्त किया  गया है। उनके पास से तलाशी में 4 अंगुठियां, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र भी जब्त किया गया है। देर रात ही पुलिस ने उसके घर की भी तलाशी ली है।