logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: लकड़गंज स्थित क्वालिटी वाइन शॉप पर हथियारों से हमला, दहशत का माहौल


नागपुर: नागपुर शहर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में स्थित क्वालिटी वाइन शॉप पर बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हथियारों से हमला किए जाने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। तीसरा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात की है, जब लकड़गंज इलाके में कुछ अज्ञात व्यक्ति अचानक क्वालिटी वाइन शॉप पर पहुंचे और हथियारों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर लकड़गंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि इस हमले में शामिल दो आरोपियों की पहचान गणेश मांडले और श्याम वसनिक  के रूप में हुई है। इन दोनों के साथ एक नाबालिग भी शामिल था। पुलिस ने मुख्य आरोपी गणेश मांडले को तुरंत हिरासत में ले लिया है। वहीं, नाबालिग आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत सूचना पत्र जारी कर रिहा कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस हमले का उद्देश्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है। 

घटना स्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि फरार तीसरे आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने क्षेत्र के व्यापारियों और निवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें आरोपी तोड़फोड़ और मारपीट करते हुए दिखाई दिए हैं।