logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बल्लारपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान! पुलिस अधीक्षक से ध्यान देने की मांग


चंद्रपूर: स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बल्लारपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गोदाम पर कार्रवाई करते हुए दो दिन पहले बड़ी मात्रा में सुगंधित तंबाकू जब्त की थी। हैरानी की बात यह है कि इस अवैध तंबाकू के गोदाम की जानकारी बल्लारपुर पुलिस को बिल्कुल नहीं थी। इस घटना के बाद बल्लारपुर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 

बल्लारपुर क्षेत्र में डीजल चोरी, सट्टा, अवैध रेत और कोयला परिवहन, क्रिकेट सट्टेबाज़ी और जुए जैसे अवैध धंधे खुलेआम चल रहे हैं। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने इन गतिविधियों पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है, और पुलिस इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम दिखाई दे रही है। 

सूत्रों के मुताबिक, कुछ पुलिस कर्मचारी और अधिकारी इन आपराधिक प्रवृत्तियों से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। हर महीने ‘सलामी’ लेकर शेखर और गजानन नामक पोलीस कर्मचारीयोद्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की तैयारी होते ही इन पोलीस कर्मयोद्वारा पहिलेही अपराधीयो को सूचित कर दिया जाता है जिससे वो कारवाई होने के पहले ही वहा से भाग जाते है, और उनका मनोबल इस वजह से बढ़ रहा है। 

नागरिकों का आरोप है कि हाल ही में आए नए पुलिस निरीक्षक भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में, नागरिकों की ओर से यह मांग की जा रही है कि पुलिस अधीक्षक इस पूरे मामले में गंभीरता से ध्यान दें और अपराधियों को सहयोग देने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें।