logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामझुला हिट एंड रन केस: रितु मालू की जमानत रद्द… जिला सत्र न्यायालय का आदेश, मालू की गिरफ्तारी का रास्ता साफ


नागपुर: नागपुर के रामझुला हिट एंड रन केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. बुश्वार को इस मामले में जिला सत्र न्यायालय ने रितु मालू की जमानत रद्द कर दी है. ऐसे में अब रितु मालू की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है. 

बुधवार को नागपुर के बहुचर्चित रामझुला हिट एंड रन मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। जिला और सत्र न्यायालय ने रितु मालू की जमानत रद्द कर दी है। सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर ये फैसला आया। जिससे अब रितु की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। आपको याद दिला दें, इसी साल 25 फरवरी को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महंगी कार ने दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी थी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी और दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

कहा जा रहा है वो कार रितु मालू चला रही थी. उस समय में शराब के नशे में धुत थी. हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस पर कई सवाल उठे थे, जिसके चलते मामले की जांच राज्य CID को सौंप दी गई थी। अब सेशन कोर्ट के इस फैसले के बाद कभी भी रितु मालू की गिरफ्तारी हो सकती है।