logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramjhula Hit & Run Case: अदालत से झटका मिलने के बाद ऋतू मालू आज करेगी सरेंडर, हादसे के बाद से थी फरार


नागपुर: रामझूला हिट एंड रन मामले (Ramjhula Hit & Run Case) की मुख्या आरोपी ऋतू उर्फ़ ऋतिका मालू (Ritu Ritika Maloo) आखिर पुलिस के गिरफ्तार में आने वाली है। सोमवार को दोपहर तीन बजे मालू तहसील थाने में आत्मसमर्पण करेगी। ज्ञात हो कि, हादसे के बाद से मालू फरार चल रही थी। इसी बीच उसने अदालत में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। हालांकि, अदालत ने उसकी याचिका को ख़ारिज कर दिया था।

ज्ञात हो कि, तहसील पुलिस थाने के राम झूला पुल पर 24 फरवरी की रात माधुरी शारडा के साथ रितु मालू सीपी क्लब से पार्टी करने के बाद अपनी मर्सिडीज कार में वर्धमान नगर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान शराब के नशे में रितु मालू ने अपनी कार से दुपहिया सवार मोहम्मद हुसैन गुलाम मुस्तफा और मोहम्मद आतिफ मोहम्मद जिया नामक युवकों को टक्कर मार दी थी जिसमें उनकी मौत हो गई। इस मामले में पहले तहसील पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर रितु मालू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था तब कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया था। लेकिन बाद में उसके खिलाफ सदोष मनुष्य वध का मामला दर्ज किया गया। 

मामला दर्ज होने के बाद से मालू फरार चल रही थी। इसी दौरान उसने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। हालांकि, अदालत ने मालू को जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका को ख़ारिज कर दिया था। याचिका रद्द होने के बाद से मालू पर गिरफ़्तारी की तलवार अटक रही थी। हालाँकि, फरार होने के कारण वह पुलिस के हाथों में नहीं आ रही थी।