logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Ramtek: देवलापार थाना अंतर्गत आदिवासी युवक को 50 हजार रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास


नागपुर: रामटेक तहसील के देवलापार थाना अंतर्गत एक आदिवासी युवक को 50 हजार रुपए का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डा हर्ष पोद्दार के आदेश पर देवलापार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

देवलापार थाना अंतर्गत आने वाले लाखापुर निवासी उमेश छोटेलाल नैताम को फुलझरी गांव के ईसाई धर्म गुरु के द्वारा 50 हजार रुपए की लालच देकर इसाई धर्म स्वीकार कराने का प्रयास किया है. 

इस प्रकरण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद रामटेक की ओर से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद देवलापार पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई. प्रकरण में शिकायत कर्ता के द्वारा इसाई धर्म गुरु पर विविध आरोप लगाए गए हैं.