logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

राजश्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए अधिकारी ए. टी. कपाले को किया निलंबित


नागपुर: राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने ज़मीन खरीद-बिक्री कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बड़ी और सीधी कार्रवाई की है। मंत्री ने नागपुर के खामला स्थित माध्यमिक पंजीयक कार्यालय पर अचानक छापा मारकर भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश किया था, जिसके बाद गुरुवार को संयुक्त माध्यमिक पंजीयक ए. टी. कपाले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मंत्री की इस कार्रवाई से पूरे राजस्व और पंजीयन विभाग में हड़कंप मच गया है।

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों राजस्व मंत्री ने नागरिकों से मिल रही शिकायत के आधार पर खामला स्थित माध्यमिक पंजीयक कार्यालय का अचानक निरक्षण करने पहुँच गए थे। कार्यालय के कामकाज का निरीक्षण करते समय, उन्हें एक अधिकारी की मेज के पास संदिग्ध गतिविधियाँ दिखीं। उन्होंने तुरंत अधिकारी की मेज की दराज की जाँच की, जहाँ सबके सामने 5,000 नकद बरामद हुए। यह घटना देखकर वहाँ मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चूँकि यह पूरी घटना कैमरों में क़ैद हुई, इसलिए यह कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई।

अधिकारी के पास पैसे बरामद होने के बाद बावनकुले ने तुरंत इसकी जाँच करने का आदेश दिया था। वहीं आज संयुक्त माध्यमिक पंजीयक ए. टी. कपाले को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि मंत्री द्वारा देखे गए कार्यालय में भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के कारण संबंधित अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जा रहा है।

निलंबन आदेश लागू रहने तक ए. टी. कपाले का मुख्यालय अमरावती संभागीय कार्यालय में ही रखा गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि वह सक्षम अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकते। वहीँ अब इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।