logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: लुटेरे अपना रहे लूट के नए-नए तरीके, घटना वीडियो हुआ वायरल


यवतमाल: यवतमाल जिले की पुसद तहसील में यवतमाल जा रहे एक परिवार की कार के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने लूटमार के इरादे से बड़ा पत्थर फेंक दिया जिससे कार का टायर फट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पुसद का एक परिवार नागपुर तुलजापुर राजमार्ग पर हिवारी और भंब (राजा) गांवों से होते हुए यवतमाल की ओर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में बैठे कुछ अज्ञात लूटेरों ने कार को रोककर लूटमार करने के लिए वाहन के सामने एक बड़ा पत्थर फेंक दिया जिससे गाड़ी के अगले टायर की डिस्क मुड़ गई और टायर फट गया। 

टायर फटने पर ड्राइवर ने गाड़ी संभाली और घटना स्थल से 2 किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा। कार में तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। सौभाग्य कोई हताहत नहीं हुआ। अब लूटमार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।