logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

दिन दहाड़े बंदूख की नोक पर लूटपाट की वारदात


नागपुर: दोपहिया वाहन पर सवार दो आरोपियों ने कार का पीछा कर पिस्टल की नोंक पर आठ लाख 40 हजार रुपये लूट लिये. घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे शहर के व्यस्त रवि नगर चौक के पास हुई। पुलिस ने फिर्यादी 47 वर्षीय योगेश चौधरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नागपुर के एकदम व्यस्त चौक पर हुई लूटपाट की इस घटना से पुलिस की  पेट्रोलिंग पर सवाल उठाये जा रहे है. योगेश नायर कोल में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है. उन्होंने इतवारी के एक व्यापारी से 8.40 लाख रुपये वसूले थे जिसे लेकर वो और कार चालक दोनों ऑफिस जा रहे थे.इसी बीच शाम करीब 5 बजे रवि नगर चौक से गुजरते समय उनका पीछा कर रहे दुपहिया सवार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर जाम लगा दिया. और बाद में कार के शीशे पर पत्थर फेंक दिया जिससे कार का शीशा टूट गया. इसी बीच एक युवक पिस्टल निकालकर ड्राइवर की सीट की ओर बढ़ जाता है, घबराया हुआ अमित जो कार चला रहा था वो भाग जाता है। योगेश  रुपयों का बैग लेकर भागने की कोशिश करते है तभी एक आरोपी  उसके पीछे भागता है.

योगेश संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ते है और आरोपी उनसे बैग छीन लेता है और  बाइक पर सवार होकर फरार जाते है. योगेश ने तुरंत घटना की जानकारी अपने कार्यालय को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर अंबाझरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जबरन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।