logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस वाला बताकर छीने थे 28 हजार रुपये, पूर्व फुटपाथ विक्रेता आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने पुलिसकर्मी का भेष धरकर एक व्यक्ति के 28 हजार रुपए छीन लिए। लेकिन, पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपी को एक घंटे के भीतर ही पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले फुटपाथ पर कपड़े बेचता था और उस पर पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर लालगंज इलाके की है। पीड़ित करण पखाले अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी आरोपी सुधीर लोखंडे ने अपने दोपहिया वाहन से उन्हें रोका। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसने पीड़ित के वाहन को साइड लगाने को कहा।

आरोपी ने पीड़ित के वाहन की डिक्की खोली और वहां रखे 28 हजार रुपए निकाल लिए। उसने पीड़ित को बताया कि उन पर 36 हजार रुपए का चालान बकाया है और उन्हें थाने चलना होगा। इस बहाने वह रुपए लेकर फरार हो गयाl हालांकि पीड़ित ने आरोपी के वहां से जाने से पहले उसकी गाड़ी सहित उसका एक फोटो अपने मोबाइल मे निकाल लिया था और यही सुराग पुलिस के लिए वरदान साबित हुआ। 

पीड़ित को जल्दी ही अहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने तुरंत शांतिनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के वाहन नंबर के आधार पर छानबीन शुरू की और क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम ने आरोपी का पता लगा लिया। पुलिस टीम ने शिवाजी नगर परिसर, शंकरनगर में आरोपी सुधीर लोखंडे को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बजाज नगर का रहने वाला है और उसने हाल ही में यह दोपहिया वाहन खरीदा था। हैरान करने वाला तथ्य यह है कि आरोपी पहले फुटपाथ पर कपड़े बेचता था और उस पर पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।