logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सरकारी ठेकेदार बनकर 40 लाख की चोरी; एलसीबी की गिरफ्त में अंतरराज्यीय गैंग


चंद्रपुर: शहर में बड़े पैमाने पर कॉपर की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। सरकारी ठेकेदार होने का झांसा देकर आरोपियों ने बीएसएनएल की कॉपर वायर और अन्य सामग्री की लाखों रुपये की चोरी की थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब ₹44 लाख 48 हज़ार 300 रुपये का माल जब्त किया है।

शिकायत के बाद तेज़ हुई जांच

भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता अभिजीत अशोक जीवणे ने रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने 24 लाख रुपये का कीमती सामान चोरी होने की जानकारी दी थी। मामला गंभीर होने के चलते स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया और जांच शुरू की गई।

कोसारा में ट्रक से बरामद हुआ कॉपर

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोसारा क्षेत्र में एक आयशर ट्रक में भारी मात्रा में कॉपर लोड कर छुपाया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर ट्रक की तलाशी ली। तलाशी में ट्रक से चोरी का कॉपर बरामद हुआ। मौके से ही संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार

इस कार्रवाई में पुलिस ने नरेंद्र सोरनसिंह मौर्या (उधनी, बदायूं – उत्तरप्रदेश) और नाज़िम शेख असमुद्दीन शेख कलपिया (बदायूं – उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं और सरकारी ठेकेदार होने का नाटक कर बीएसएनएल का कीमती सामान धोखाधड़ी से चोरी कर रहे थे।

जब्ती से गिरोह की बड़ी साज़िश नाकाम

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने ₹44,48,300/- कीमत का सामान बरामद किया है, जिसमें मुख्य रूप से कॉपर वायर और संबंधित सामग्री शामिल है। यह बड़ी सफलता स्थानीय अपराध शाखा की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभव हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।