logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में उडी बच्चा चोर गिरोह के सक्रीय होने की अफ़वाह,पुलिस के मुताबिक ये शरारती तत्वों का काम


नागपुर- राज्य के कई शहरों और जिलों में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह जोर पकड़ रही है.बीते दिनों इसी तरह का मामला बुलढाणा में भी दिखाई दिया था.अब नागपुर में भी इस तरह की अफवाह दौड़ रही है.लेकिन पुलिस का कहना है की यह अफवाह महज अफवाह है जिसमे कोई सच्चाई नहीं है.नागपुर पुलिस इस अफवाह को लेकर नागरिकों के बीच जाकर मीटिंग लेकर जनजागृति भी फ़ैला रही है.नागपुर पुलिस के डीसीपी संदीप पखाले के मुताबिक राज्य के कई जिलों और शहरों में बचा चोर गिरोह के सक्रिय होने की ख़बर उड़ाई जा रही है.यह ख़बर महज अफवाह है.इस ख़बर को उड़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है.नागपुर पुलिस ने इस तरह की किसी भी अफ़वाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.डीसीपी संदीप पखाले के अनुसार नागपुर पुलिस की सोशल मीडिया सेल और साइबर सेल इस तरह की अफ़वाह के सोशल मीडिया में फैलाये जाने वाले सोर्स का पता लगाने में जुटी है.