logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्यूशन से घर जा रही नाबालिग के साथ सेल्समैन ने छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: ट्यूशन क्लास गई एक नाबालिग छात्रा के साथ पास में ही स्थित एक कपड़े के शोरूम में काम करने वाले सेल्समैन ने छेड़खानी कर विनयभंग किया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद नागपुर के सीताबर्डी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सेमिनरी हिल निवासी 33 वर्षीय गजानन दांडेकर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा 16 वर्ष की है और 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। छात्रा धरमपेठ स्थित एक ट्यूशन इंस्टीट्यूट में पढ़ने के लिए जाती है। इंस्टीट्यूट के पास में ही एक कपड़े का शोरूम है जहां पर आरोपी सेल्समैन के रूप में काम करता है। 29 मई की शाम पीड़ित छात्रा ट्यूशन क्लास से अपने घर जा रही थी उसी दौरान आरोपी गजानन ने उसे जबरदस्ती रुकवाकर छेड़खानी की।

पीड़ित छात्रा ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस थाने में आकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छेड़खानी और पोस्को की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।