logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Sana Khan Murder Case: आरोपी का होगा नार्को टेस्ट, पुलिस ने जिला अदालत में लगाई याचिका


नागपुर: सना खान हत्याकांड मामले में लगातार पुलिस मुख्य आरोपी अमित शाहू सहित अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है। लेकिन आरोपी इसके बावजूद यह बताने को तैयार नहीं है कि, उन्होंने सना के शव को कहाँ फेंका है। इसी के साथ वह पुलिस को गुमराह भी कर रहे हैं। सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस ने आरोपी अमित शाहू का नार्को टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। इसको लेकर पुलिस ने जिला सत्र न्यायालय में याचिका दायर की है। 

याचिका पर आज सुनवाई 

डीसीपी राहुल मदने ने बताया कि, “ नार्को टेस्ट की मांग वाली याचिका अदालत में दायर की है। जिसकी सुनवाई आज सोमवार को होने वाली है। अदालत अगर टेस्ट की अनुमति देती है तो जब जल्द ही आरोपी का नार्को टेस्ट करेंगे। जिससे असली कहानी सामने आ सके।”

क्राइम ब्रांच की दो टीम जबलपुर में मौजूद 

हत्या की वारदात सामने आने के बाद से ही मनकापुर क्राइम ब्रांच की दो टीम जबलपुर में डेरा डाले हुए हैं। वह लगातार शव की तलाश कर रही है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। डीसीपी मढ़ने ने कहा, आरोपी अमित शाहू ने सना की हत्या कर उसका शव हिरेन नदी में फेंकने की बात कही थी। डीसीपी मढ़ने ने कहा कि, “हमारी दो टीम नदी की दोनों किनारो की लगातार तलाश कर रही है, फ़िलहाल अभी तक शव बरामद नहीं हो पाया है।”