logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

bhandara-तहसीलदार पर रेत तस्कर ने किया हमला,हवा में गोली चलाकर बचाई जान


भंडारा :भंडारा जिले में रेत तस्करों द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारी पर हमले की एक और घटना सामने आई है। मोहादि के तहसीलदार पर रोही गांव में रेत तस्करों ने हमला किया। जिसके बाद तहसीलदार ने आत्मरक्षा में हवा में फायरिंग की। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.भंडारा जिले के मोहाडी के तहसीलदार दीपक कारंडे को जानकारी मिली की रेती घाट से अवैध तरीके से उत्खनन हो रहा है। इस जानकारी के बाद तहसीलदार अपनी टीम के साथ कार्रवाई के लिए निकले.जब तहसीलदार कारंडे अपनी टीम के साथ रोहा गांव के रेती घाट पर पहुंचे तो वहां एक जेसीपी द्वारा टिप्पर में रेती भरते हुए दृश्य दिखा। तहसीलदार ने जेसीबी चालक को रोका और उससे पूछताछ शुरू की। लेकिन जेसीबी चालक ने  उन पर जेसीबी चढाने की कोशिश कर डाली। तहसीलदार ने अपना बचाव किया, जिसके बाद चालक जेसीबी लेकर वहां से फरार हो गया. तहसीलदार ने उनका पीछा किया और फिर रोकने की कोशिश की तो जेसीबी चालक ने फिर से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. दो बार घातक हमलों के कारण तहसीलदार ने आत्मरक्षा में अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवा में  फायरिंग की। फायरिंग होते ही जेसीबी चालक डर गया और जेसीबी को वहीं छोड़कर भाग गया। तहसीलदार द्वारा मोहाडी  पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इस तरह से तहसीलदार पर जानलेवा हमले की कोशिश की घटना से खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने घटना की गंभीरता दिखाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिकेत भारती, उपविभागीय  पुलिस अधिकारी संजय पाटिल के साथ मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की.इस मामले में  जेसीबी चालक, मालिक, साथ ही टिपर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जायेगी।