logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: रेत तस्करों ने तलाठी कर्मी पर किया जानलेवा हमला, शरीर पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर


भंडारा: शुक्रवार शाम पवनी तहसील के मौजा खटखेड़ा में रेत घाट पर बिना लाइसेंस के रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने कार्रवाई करने गए एक तलाठी कर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजस्व विभाग को पवनी तहसील के खटखेड़ा में नदी घाट से रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिली। जिसके बाद नायब तहसीलदार मयूर चौधरी, तलाठी बाहुरे और किरण मोरे मौके पर पहुंचे। इसी बीच बिना नंबर का एक ट्रैक्टर नदी के घाट से निकलता दिखा तो चालक को रोका गया और टार्च की मदद से उसकी तलाशी ली गई।

इसी दौरान ट्रॉली में पीतल की रेत दिखी तो रॉयल्टी के बारे में पूछा गया। चालक ने कहा कि उक्त रेत रॉयल्टी नहीं है, जैसे ही राजस्व अधिकारी ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई करने के लिए तैयार हुए, चालक ने अपने मालिक को फोन पर सूचित कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर मालिक एक अन्य व्यक्ति साथ वहां पहुंचा और अधिकारियों से कहा, “तुम मेरे ट्रैक्टर को बार-बार कैसे रोकते हो? तुम्हारा बंदोबस्त करता हूं”, ऐसा कहकर ड्राइवर आशीष काटेखाये, मालिक पंकज काटेखाये और एक अज्ञात व्यक्ति ने घटनास्थल पर मौजूद तलाठी कर्मी किरण मोरे के शरीर पर तेज गति से रेत ट्रैक्टर चला दिया।

इसमें मोरे के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की भरारी टीम की गाड़ी पहुंची और मोरे को तत्काल इलाज के लिए पवनी के गभाने अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्राप्त रिपोर्ट से जैसे ही पता चला कि पैर और हाथ टूट गया है, मोरे को आगे के उपचार के लिए नागपुर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

मामले की शिकायत पवनी पुलिस में की गई है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 353, 333, 379, 506, 109 और महाराष्ट्र भू राजस्व संहिता 1966, 48(7), 48(8) के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपियों के नाम आशीष काटेखाये (35), पंकज काटेखाये (33) और एक अज्ञात व्यक्ति है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।