logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Saoner: चोर घर में रखी नगदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर हुए फरार, चोरी के माल की कीमत करीब दो लाख


नागपुर: नागपुर की सावनेर तहसील के दहेगांव रंगारी क्षेत्र में चोरों ने घर में घुसकर की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व सोना-चांदी के सारे आभूषण उड़ा कर रफू चक्कर हो गए। खापरखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। 

फिर्यादी 37 वर्षीय किशोर वसंतराव कडु हैं जोकि WCL में नौकरी करते हैं। 30 अगस्त की रात किशोर अपने परिवार के साथ कुकड़े लेआउट खंडाला में रहने वाले रिश्तेदारों के घर गणेश पूजा के भोजन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर का मुख्य दरवाज़ा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दोनों बेडरूम की आलमारियों से कीमती आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी गए माल में सोने की चेन, अंगूठियां, कानों के रिंग, चांदी के पैजन, मनगट, और 40 हज़ार रुपये नकद शामिल हैं। कुल चोरी के माल की कीमत करीब २ लाख आंकी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही खापरखेडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के चोरी के तहत अपराध दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।