logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्कूल का हेडमास्टर गायब,परिजनों को फिरौती के लिए आया फोन


नागपुर -नागपुर के जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र की एक स्कूल के हेड मास्टर के अपहरण के बाद खलबली फैल गयी। अपहरणकर्ता द्वारा परिवार को फिरौती के लिए पैसों की मांग का फ़ोन आने के बाद उनके किडनैप होने की बात का पता चला है जिसके बाद से नागपुर पुलिस के कई टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संगीता बिल्डिंग चौधरी चौक के पीछे जरिपटका निवासी प्रदीप मोती रामानी जरीपटका इलाके की एक स्कूल में हेडमास्टर है। शुक्रवार रात वे अपनी दोपहिया गाड़ी पर सवार होकर घर से निकले थे. लेकिन देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उन्हें फोन किया। वार्तालाप में प्रदीप ने थोड़ी देर में ही घर में पहुंचने की बात कहते हुए रात करीब 10:07 के बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। देर रात तक उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने के बावजूद उनका मोबाइल फोन बंद आया। रात में जब उनकी बेटी ने उनके फोन पर दोबारा संपर्क किया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फोन उठाया और कहा कि पिता को जिंदा देखना चाहती है तो 30 लाख रुपये शनिवार दोपहर तक तैयार रखना। साथ ही पुलिस को इसकी जानकारी देने पर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी। देर रात परिजनों ने इसकी जानकारी जरीपटका पुलिस को दी। उसके बाद से ही पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही है। जांच के दौरान ही पुलिस ने उनकी दोपहिया गाड़ी को एलेक्सिस अस्पताल के पास से बरामद किया है और वहीं से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं जिसमें एक कार में प्रदीप को ले जाते हो कुछ लोग दिखाई दिए हैं इन्हीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सहित पुलिस के कई आला अधिकारी शनिवार को जरिपटका पुलिस थाने पहुंचे और इस मामले की जानकारी ली।