logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शालार्थ आईडी घोटाला: गोंदिया जिले से एक और मुख्याध्यापक गिरफ्तार


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य के चर्चित फर्जी शालार्थ आईडी घोटाले की जड़ें और गहरी होती जा रही हैं। इस मामले में एक और मुख्य अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है, जिस के चलते अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 15 हो गई है।

राज्यभर में चर्चित फर्जी शालार्थ आईडी घोटाले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार रात गोंदिया जिले से इस मुख्याध्यापक  को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी एक संस्था का सचिव और एक स्कूल का मुख्याध्यापक है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनराज हुकरे  के रूप में की है, जिसे गोंदिया जिले के मरदोली गांव से हिरासत में लिया गया।

धनराज हुकरे पर शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो शिक्षकों की नियुक्ति करने का आरोप है। जांच दल के मुताबिक, ये दोनों शिक्षक फर्जी शालार्थ आईडी का इस्तेमाल कर काम कर रहे थे। धनराज हुकरे के पिता भीमाबाई शिक्षण संस्था के संस्थापक थे, और यह संस्था दो कॉलेज और 10 स्कूल चलाती है। धनराज इसी संस्था का सचिव और देवरी स्थित शिवराम विद्यालय में मुख्याध्यापक के पद पर कार्यरत है।

पुलिस उपायुक्त नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीष ठाकरे और पुलिस उपनिरीक्षक संतोष शिरडाले के नेतृत्व में विशेष दल ने यह कार्रवाई की। धनराज हुकरे को नागपुर लाने के बाद  अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे शनिवार, 26 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस गिरफ्तारी के साथ, इस घोटाले में आरोपियों की संख्या 15 हो गई है। पुलिस इस घोटाले में शामिल अन्य दोषियों की तलाश कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और कुछ और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आने की संभावना है।