logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना


नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि इस पूरे घोटाले के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिसके चलते आने वाले दिनों में कई और चेहरों से नकाब उठने की संभावना है। 

राज्य सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय जांच समिति पिछले दो महीने से दिन-रात इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। नागपुर शिक्षा विभाग के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा अधिकारियों के साथ कुछ कर्मचारी भी पुणे में डटे हुए हैं। अब तक इस घोटाले में चार वर्तमान और पूर्व शिक्षा उपसंचालकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसके अलावा, तीन स्कूल संचालक, एक शिक्षक, और करीब 7 से 8 शासकीय कर्मचारी भी गिरफ्त में आ चुके हैं। हालांकि कुछ आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

आपको बता दें कि यह घोटाला तब सामने आया जब फर्जी शालार्थ आईडी के जरिए शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियां की जा रही थीं। इस घोटाले की जांच न केवल प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है, बल्कि सदर पुलिस, साइबर क्राइम यूनिट और एसआईटी ने भी स्वतंत्र जांच शुरू की है। शिक्षा व्यवस्था की नींव को हिला देने वाले इस घोटाले की रिपोर्ट अब लगभग तैयार है, और माना जा रहा है कि इसमें कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।