logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शालार्थ आईडी घोटाला: मामले में गिरफ़्तारी का दौर जारी, शिक्षक कार्यालय अधीक्षक रविंद्र पंजाबराव सलामे को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: शालार्थ आईडी घोटाले में गिरफ्तारी का दौर जारी है, गुरुवार को सदर पुलिस ने गडचिरोली के माध्यमिक कार्यालय में  शिक्षण अधिकारी के रूप में कार्यरत  रविंद्र पंजाबराव सलामे को गिरफ्तार किया है। सलामे को मामले में गिरफ्तार महेंद्र म्हैसकर के साथ षड्यंत्र और कदाचार के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां छह जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

शालार्थ आईडी घोटाले में गठित एसआईटी लगातार जाँच कर गिरफ्तारी कर रही है। मामले में लगातार पुलिस आरोपियों को पकड़ रही है। मंगलवार को जहां मामले में सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं आज गुरुवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने  शिक्षण अधिकारी माध्यमिक जिला परिषद भंडारा के अधीक्षक रहे और वर्तमान में  गडचिरोली के माध्यमिक कार्यालय में  शिक्षण अधिकारी के रूप में कार्यरत  रविंद्र पंजाबराव सलामे को गिरफ्तार किया है। सलामे पर मामले में पहले से गिरफ्तार महेंद्र म्हैसकर के साथ षडयंत्र और कदाचार के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी क्रमांक 1 पराग नानाजी पूडके (निवासी लाखनी, भंडारा) ने कभी किसी भी स्कूल में सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्ति न होने के बावजूद, नानाजी पूडके विद्यालय, जेवणाळा, जिला भंडारा में प्रधानाध्यापक पद पाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। पूडके ने शिक्षा अधिकारी, जिला परिषद नागपुर के फर्जी नियुक्ति आदेश, सेवा सतत्य प्रमाणपत्र तथा एस.के.बी. स्कूल यादव नगर, नागपुर के नाम से फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए। इन कागजातों को आरोपी क्रमांक 6 महेंद्र म्हैसकर की मदद से बनवाया गया था। और तत्कालीन भंडारा शिक्षक अधिकारी सलामे के सामने पेश किया। जिसे सलामे ने बिना जांच किये पास कर दिया।  गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने सलामे को अदालत में पेश किया, जिसे छह जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।