logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा में अवैध रेत खनन और जमाखोरी के आरोप में एसडीओ एवं तहसीलदार निलंबित


भंडारा: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भंडारा जिले के तुमसर उपविभाग में अवैध रेत खनन को रोकने में पूरी तरह विफल रहने और जमाखोरी के आरोप में दो राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित अधिकारियों के नाम तुमसर उप-विभागीय अधिकारी दर्शन निकालजे और तहसीलदार मोहन टिकले हैं। नागपुर विभागीय राजस्व आयुक्त द्वारा की गई जांच में इन दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है।

भंडारा जिले में अवैध रेत खनन की रोकथाम, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अवैध रेत डंपर दुर्घटना में घायलों को मुआवजा देने के संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया था। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आश्वासन दिया था कि इस मामले में सात दिनों के भीतर विभागीय आयुक्त द्वारा जांच की जाएगी।

जांच रिपोर्ट मिलने पर राजस्व मंत्री बावनकुले ने निलंबन आदेश जारी किया। जांच में पाया गया कि पर्यावरण विभाग की अनुमति के बिना रेत के टीलों से रेत निकाली जा रही थी। यह घटना गंभीर है और निलंबन का निर्णय गहन जांच के बाद लिया गया।