logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

निमगड़े हत्याकांड का दूसरा शार्प शूटर गिरफ़्तार हुआ


नागपुर:नागपुर शहर के चर्चित आर्किटेक्ट एकनाथ निमगड़े हत्याकांड में लिप्त शूटर परवेज पठान को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. निमगड़े हत्याकांड में यह दूसरी गिरफ्तारी है. करीब 6 साल बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल इस दूसरे आरोपी तक पहुंची है ।इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.ज्ञात हो की तहसील पुलिस थाना अंतर्गत 6 सितंबर 2016 की सुबह एकनाथ निमगड़े की गांधीबाग परिसर में गोली मारकर हत्या की गई थी. पुलिस द्वारा इस गुत्थी को नहीं सुलझा पाने की वजह से हाईकोर्ट ने जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया था. सीबीआई की जांच के दौरान ही पुलिस ने गैंगस्टर रणजीत सफेलकर, कालू हाटे, नब्बू उर्फ नवाब अशरफी सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.ये सभी इस समय जेल में है. सफेलकर ने 5 करोड़ रुपए में निमगड़े के हत्या की सुपारी ली थी. उसने राजा उर्फ़ पीओपी और परवेज को हत्या का काम सौंपा था. हालांकि इस हत्याकांड के बाद से ही

राजा  और परवेज पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे. 9 जनवरी को सीबीआई ने छिंदवाड़ा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर राजा को गिरफ्तार किया था. परवेज नागपुर पुलिस को 2017 में हिंगणा थाने में दर्ज डकैती के प्रकरण में वांछित था. नागपुर पुलिस को उसके यूपी के आजमगढ़ स्थित गांव में छूपे होने का पता चला. इस गोपनीय सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आजमगढ़ में दबिस देकर परवेज को दबोच लिया. वह 18 जनवरी तक हिंगणा में दर्ज डकैती के प्रकरण में पुलिस की हिरासत में है. हालांकि वह परवेज निमगड़े की हत्या में लिप्त होने से इनकार कर रहा है. उसके खिलाफ हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं. इस सब के बीच इस मामले में सफेलकर को निमगडे की सुपारी किसने दी थी इसका पता चलना बाकी है।