logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सदर में पैसों के विवाद के चलते सुरक्षा कर्मी पर हथौड़े से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी


नागपुर: सदर पुलिस थाना अंतर्गत डेढ़ साल पुराने पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहन नगर इलाके में एक सुरक्षा कर्मी पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो कि सोशल  मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि इस मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। 

यह मामला  सदर के मोहन नगर स्थित चौरसिया गली का का जहाँ 38 वर्षीय फिरोज लव्हात्रे, जो खलासी लाईन में सुरक्षा कर्मी का काम करते हैं, पर उनके पुराने जानकार वामन पाचोडे ने हमला किया था। सूत्रों के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले वामन, जो सिलेंडर डिलीवरी का काम करता था, और फिरोज के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। 11  अगस्त को जब फिरोज खलासी लाईन से गुजर रहे थे, तभी वामन अपने साथी बंटी देशमुख के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ा तो वामन ने हथौड़े से फिरोज के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  

राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाद में घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वामन को गिरफ्तार कर उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।