logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला वरिष्ठ लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निलंबन के दिए आदेश


अकोला : अकोला में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्थापना विभाग में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक ममता संजय पाटील को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अमरावती भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (ACB) ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए ममता पाटील को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए।

शिकायतकर्ता धान्य (अनाज) खरीद–बिक्री का व्यवसाय करता है। उसके कमिशन बेस पर काम करने वाले कैलास ओमप्रकाश अग्रवाल ने अक्टूबर 2023 में उसकी अनुमति के बिना गोदाम से धान्य बेचकर धोखाधड़ी की थी। इस मामले में रामदासपेठ पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगने के बाद शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, अकोला कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच कर रिपोर्ट तैयार की और उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भेजा। यह रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ लिपिक ममता पाटील पर थी। रिपोर्ट आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 8 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

6 नवंबर को जब शिकायतकर्ता ने तय रकम ममता पाटील को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्थापना विभाग के सीढ़ियों के पास दी, तभी अमरावती एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में त्वरित निर्णय लेते हुए महिला वरिष्ठ लिपिक ममता संजय पाटील को तात्कालिकता से निलंबित करने का आदेश जारी किया।