logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ओयो में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा


नागपुर: ओयो के होटलों में ऑनलाइन शुरू जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए नागपुर क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार करवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से दूसरे राज्यों से देह व्यवसाय के लिए बुलाई गई पांच युवतियों को भी छुड़वाया गया है. एमआईडीसी परिसर स्थित एक ओयो के होटल में छापा मार कर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को जानकारी मिली थी राहुल नामक दलाल ने दूसरे राज्यों से जिस्मफरोशी के लिए नागपुर मैं कई युवतियों को बुलाया  है और उन्हें ओयो के होटलों में ही रुकवाकर इस गोरख धंधे को अंजाम दिया जा रहा है. इसी सूचना पर बोगस ग्राहक की मदद से पुलिस ने एमआईडीसी के बंसी नगर स्थित ओयो के होटल यस 24 में छापा मार कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से पांच पीड़ित  युवतियों को भी छुड़वाया गया है.

पकड़े गए आरोपियों में यश बलोदे, शुभम मालखेडे, सागर बीजवे, संकेत तितरमारे और मनोज खंडाले का समावेश है. ये पांचो ही आरोपी ओयो के होटल चलाते हैं. यह पूरा सेक्स रैकेट ऑनलाइन शुरू था. इस कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली झारखंड और पश्चिम बंगाल से बुलाई गई युवतीयों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है.

इस धंधे का मास्टरमाइंड राहुल, मनोज अग्रवाल उर्फ गगन ठाकुर और शाहरुख इकबाल शेख नामक दलाल बताये जा रहे हैं.जिनके माध्यम से ही यह पूरा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था.एमआईडीसी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ पिटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया  है और आगे की जांच की  जा रही है.