logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में सेक्सटॉर्शन का खुलासा, बिहार का युवक गिरफ्तार, 50 लाख की ठगी का मामला


नागपुर: नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर लगभग 50 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में बिहार के पूर्णिया जिले से एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। खास बात आरोपी दसवीं फेल है। बावजूद इसके वह इंटरनेट पर सेक्सटॉरसन की घटनाओं को निपुणता के साथ अंजाम दे रहा था। 

साइबर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इस युवक का नाम सुंदरकुमार कुंदनकुमार सिंह है, जिसकी उम्र महज 20 साल है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नागपुर के सोनेगांव इलाके में रहने वाले 25 वर्षीय युवक को झूठी पहचान के जरिए फंसाया।जनवरी महीने में पीड़ित युवक से एक युवती ने व्हॉट्सऐप के ज़रिए संपर्क किया। खुद को दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा बताकर उसका भरोसा जीता। इसके बाद शुरू हुई अश्लील चैटिंग और तस्वीरों का आदान-प्रदान। फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से समय-समय पर ठग लिए गए करीब 49 लाख 34 हजार रुपये।

पीड़ित युवक ने आखिरकार सोनेगांव थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 4 मई को साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश में सामने आया कि इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड सुंदरकुमार ही है। पुलिस टीम बिहार पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर नागपुर ले आई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े और भी कई नाम सामने आ सकते हैं।