logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: समोसा, कचोरी खिलाने के बहाने नाबालिक युवक के साथ यौन अत्याचार, एक घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार


अकोला: यहां के खदान पुलिस थाना अंतर्गत 13 साल के एक नाबालिक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की घटना की खबर आई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायत दर्ज होने के एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया है.

शिकायत के अनुसार, केशव नगर निवासी आरोपी सचिन प्रह्लाद धोत्रे 13 वर्षीय नाबालिग लड़के को समोसा, कचौरी खाने के बहाने एमआईडीसी के एक मैदान में ले गया और उसके साथ अत्याचार किया.

इस घिनौनी घटना का पता चलते ही गुस्साए परिजन खदान थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. आरोपी सचिन धोत्रे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 377 के साथ धारा 4, 8 यौन शोषण से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय सायरे कर रहे हैं.