logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

ट्यूशन के नाम पर नाबालिग छात्रा का यौन शोषण, आरोपी कोरपना शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष, पुलिस ने किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमोल विनायक लोडे को पुलिस ने अकोला बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई भागने की तैयारी में था। लोडे नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार का करीबी बताया जा रहा है।  

आरोपी के खिलाफ रेप और POCSO का मामला दर्ज किया गया है। कोरपना के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता हर रविवार को ट्यूशन के लिए आरोपी के पास जाती थी।

वहीं, बच्चे ने अपने माता-पिता को आरोपी द्वारा उसके साथ हुए अत्याचार किए जाने की बात बताई। माता-पिता ने तुरंत कोरपना थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस बीच पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावर ने तत्काल दो टीमें गठित कर आरोपी की तलाश के लिए रवाना किया.

स्थानीय क्राइम ब्रांच टीम को आरोपी के अकोला से मुंबई भागने की खबर मिली। इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने रात के दौरान अकोला के बस स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।