logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शालार्थ आईडी घोटाला: फिर दो आरोपियों की गिरफ्तारी, संख्या पहुंची 18


नागपुर: नागपुर ज़िले में स्कूल आईडी घोटाले का मास्टरमाइंड नीलेश वाघमारे आखिरकार चार महीने बाद पुलिस की गिरफ़्त में आ गया है। वाघमारे की गिरफ्तारी के साथ ही इस बड़े घोटाले में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की बौछार शुरू हो गई है। रविवार को पुलिस ने दो जूनियर क्लर्कों को भी अरेस्ट किया है, जिन्होंने फर्जी शालार्थ आईडी के सहारे सरकारी खजाने को लाखों का चूना लगाया था। 

राज्यभर में सुर्ख़ियों में रहे नागपुर ज़िले के स्कूल आईडी घोटाले का मास्टरमाइंड नीलेश वाघमारे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। चार महीने की फरारी के बाद वाघमारे की गिरफ्तारी से इस घोटाले में कार्रवाई का सिलसिला तेज़ हो गया है।

रविवार को पुलिस ने नागपुर के दो स्कूलों के कनिष्ठ लिपिकों  मंगेश केशव निनावे और मनीषकुमार केशव निनावे को भी गिरफ्तार किया। दोनों की नियुक्ति फर्जी शालार्थ आईडी के ज़रिए हुई थी। इसकी जानकारी होने के बावजूद वे वर्षों तक नियमित वेतन उठाते रहे और सरकार को 41 लाख 49 हज़ार रुपये से अधिक का चूना लगाया।

अब तक इस मामले में तीन संभागीय उप-शिक्षा निदेशक, तीन शिक्षा अधिकारी, चार लिपिक, दो स्कूल प्रधानाचार्य, दो स्कूल संचालक, तीन सहायक शिक्षक और एक वेतन अधीक्षक समेत कुल 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।