logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वाघाडी जांब में शिवसैनिक की चाकू मारकर हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में, आरोपी फरार


यवतमाल: दिवाली की छुट्टियों और क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान शहर के पास वाघाडी जंब में एक शिवसैनिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवार रात 8:30 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण पुलिस टीम वहां पहुंची. उस शिवसैनिक की मौके पर ही मौत हो गई. इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

मृतक का नाम देवीनगर लोहारा निवासी योगेश नरहरि काटपेलवार (36) है. पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि योगेश की हत्या किसी पुराने विवाद के कारण हुई होगी. घटनास्थल से योगेश के शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने तुरंत हत्यारे के बारे में जानकारी जुट गई और घटनास्थल के आसपास से महिला के साथ संदिग्ध को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जबकि इस अपराध का मुख्य हत्यारा चपदोह का ही माना जा रहा है.

बताया जा रहा है कि चपदोह में रहने वाले महेश नाम के युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस रिपोर्ट के जरिए जानकारी जुटाकर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई.