logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शिवसेना के जिला प्रमुख की कार ने युवक को कुचला, इलाज के लिए जाते समय हुई मौत, अजंता-बुलढाणा मार्ग पर हुआ हादसा


बुलढाणा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से होटल में वेटर का काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। यह भयानक हादसा रात करीब 11:30 बजे अजंता-बुलढाणा हाईवे पर भोकरदन तहसील के धावडा गांव के पास हुआ। हादसे में मरने वाले युवक की पहचान जालना, धावडा निवासी 35 वर्षीय दिलीप सनानसे के रूप में हुई है।

दिलीप सनानसे अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए धावडा के बस स्टैंड स्थित एक होटल में वेटर का काम करता है। रात को होटल से काम खत्म करने के बाद दिलीप अजंता बुलढाणा हाईवे स्थित अपने घर जा रहे था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कर दिलीप को 50 से 60 फीट तक घसीटती ले गई। गंभीर रूप से घायल दिलीप की इलाज के लिए बुलढाणा ले जाते समय सड़क पर मौत हो गई।

उधर, हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। इस कार पर शिवसेना का लोगो लगा हुआ है। जानकारी सामने आ रही है कि यह कार बुलढाणा के शिवसेना जिला अध्यक्ष ओम सिंह राजपूत की है।