logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गिट्टीखदान में झकझोर देने वाली घटना, कुत्ते ने नोंचा नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच


नागपुर: शहर के गिट्टीखदान थाने के अंतर्गत आने वाले पुलिस लाइन टाकली क्षेत्र की कामगार नगर झोपड़पट्टी में शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। झोपड़पट्टी के समीप एक नाले के पास एक कुत्ता नवजात शिशु का शव मुंह में दबाकर ले जाते हुए देखा गया। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5 बजे की है। जब कुछ लोगों ने देखा कि एक आवारा कुत्ता किसी नवजात के शव को घसीट रहा है और उसने शव का कुछ हिस्सा खा भी लिया है, तो उन्होंने तुरंत गिट्टीखदान पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के क्षत-विक्षत शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नवजात शिशु का जन्म कहां हुआ और उसे नाले के पास क्यों और कैसे फेंका गया।

स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताया है और प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वे आगे आकर पुलिस की मदद करें।