logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: गो तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार, 11 लाख का माल जब्त


यवतमाल: दारव्हा में पुलिस ने तस्करी का शिकार हुई पांच गायों को मुक्त कराया और छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में करीब 11 लाख का सामान जब्त किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दारव्हा थाने के अधिकारी और कर्मचारी रात में शहर में गश्त कर रहे थे. इसी समय एक चार पहिया टाटाएस वाहन यवतमाल से दारव्हा की ओर तेजी से जाते हुए पाया गया. पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी को रोककर तलाशी ली. वाहन की जांच के दौरन उसमें पांच गायें बंधी हुई मिलीं.

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया. इसी के साथ दो चार पहिया वाहन, पांच मोबाइल समेत कुल 11 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है. गिरफ्तार किए गए छह लोगों के नाम मुकेश श्रीरामे, सुभाष श्रीरामे, युवराज सुंदरकर, रॉबिन सिंह गौर, मो रिजवान मो हारू, मो उबेद मो शकील हैं.