logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रेत तस्करी करते छह गिरफ्तार, 81 लाख रुपये का माल जब्त, अपराध शाखा की कार्रवाई


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने रेती तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 81 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई छह लोगों कको गिरफ्तार किया गया है। 

रेती तस्करों पर राजस्व विभाग एवं पुलिस की कार्रवाई उंट के मुंह में जीरा जैसी सिद्ध हो रही है। तथा स्थानीय थानों में जहां रेती तस्करों के टैक्टर ट्राली सहित हर दूसरे दिन पकड़े जा रहें हैं। वहीं बड़े स्तर पर ट्रकों से रेती तस्करी की जा रही है। 

इसी क्रम में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने 21 ब्रास रेती, तीन अशोका लिलैंड के ट्रक सहित कुल 81 लाख 5 हजार रुपए का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई में इमरान खान बब्बू पठान, राकेश बघेले, याकूब अख्तर नियाज़ अहमद, मोहम्मद फिरोज मोहम्मद अनवर, विशाल पंचेश्वर, योगेश तिडके के खिलाफ विविध धाराओं के तहत रामटेक थाने में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है।