logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एयरपोर्ट पर जारी है स्मगलिंग, लिक्विड फॉर्म में पकड़ाया करीब रु 17 लाख का सोना


नागपुर: कल यानि 10 अगस्त शुक्रवार को नागपुर एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जो सोने की तस्करी कर रहा था. यहां फ्लाइट क्रमांक G-9/415, एयर अरेबिया, शारजाह से आ रहे यात्री के पास से जांच के दौरान 283.83 ग्राम सोना पकड़ा गया है. एयर अरेबिया विमान से यात्री समशान अहमद नागपुर आया. कस्टम विभाग को इस बात की गुप्त जानकारी मिल गई थी कि कोई बड़ी तादात में सोना लेकर नागपुर आ रहा है.

इसके कस्टम की टीम ने तैयारी की और स्मगलर को पकड़ने का प्लान बनाया. यात्रियों के जांच के दौरान अहमद से पूछताछ हुई. पहले तो उसने अपना मुंह नहीं खोला और टालमटोल करता रहा. बाद में जब गहनता से उसकी जांच की गई तो उसके गुप्त स्थान से पैकेट मिला. जांच के दौरान पता चला कि लिक्विड फॉर्म में वह 283.83 ग्राम सोना लेकर आया है.

इस सोने का बाजार मूल्य 16.66 लाख रुपये है. कस्टम डिपार्टमेंट ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है.