logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Buldhana

Buldhana: बचा हुआ खाना डालने की बात पर बेटे ने की पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, शव को नदी में फेंका


बुलढाणा: एक बेटे ने अपने ही पिता की थाली में बचा हुआ खाना डालने के मामूली सी बात पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर पूर्णा नदी में फेंक दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना संग्रामपुर तहसील के बोड़खा में हुई।

मृतक की बहू और आरोपी की पत्नी द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया। मृतक का नाम संग्रामपुर तहसील बोड़खा निवासी रामराव तेलारकर है। आरोपी बेटे शिवाजी रामराव तेलारकर ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।

पिता-पुत्र के बीच तब बहस छिड़ गई जब पिता ने कहा, “तुम काम नहीं कर रहे हो, घर पर ध्यान नहीं दे रहे हो।” फिर बचा हुआ खाना थाली में डालने के मामूली से आरोप पर शुरू हुई बहस क्रूर हिंसा में बदल गई और गुस्से में आकर शिवाजी ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उल्लेखनीय है कि घटना में मृतक का शव अभी तक नहीं मिला है।

घटना को छिपाने की तमाम कोशिशें नाकाम होने पर, पुलिस को छह दिन बाद 19 अगस्त को घटना का पता चला। बोड़खा गाँव निवासी रामराव तेलारकर की हत्या को छिपाने के लिए  बेटे शिवाजी और उसके बेटे कृष्णा ने मिलकर शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर, दोपहिया वाहन पर तहसील के खिरोडा पुल पर ले जाकर पूर्णा नदी में फेंक दिया।

इस घटना की जानकारी कुछ दिनों तक गुप्त रखने की कोशिश की गई। हालाँकि, आखिरकार रामराव की बहू योगिता शिवाजी तेलारकर ने तामगाँव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत एक फोरेंसिक टीम मौके पर भेजकर घटना की आगे की जाँच शुरू कर दी है।