logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस की विशेष जांच कार्रवाई, तीन युवकों से मिली 12 ग्राम एमडी


नागपुर: फिलहाल शहर में ताजबाग में उर्स का माहौल है. इसके चलते बाहर के क्षेत्रों से कई लोग नागपुर आते हैं. इस समय ताजबाग परिसर में काफी भीड़भाड़ रहती है. वैसे ही ताजबाग परिसर पेहल से अवैध गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है. इसी के मद्देनजर नागपुर पुलिस ने एक विशेष जांच मुहीम शुरू कर रखी है.  

पुलिस इस मुहीम के चलते लगातर गश्त पर रहकर अवैध धंधा कर रहे तत्वों पर नजर रखती है. आज पुलिस ने तीन युवकों को ड्रग्स रखने के चलते गिरफ्तार किया है. पुलिस को इन युवकों के पास से 12 ग्राम मेफेड्रोन यानि एमडी ड्रग मिली है. साथ ही पुलिस ड्रग्स सहित ने कुल दो लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया है. 

नागपुर के ताजबाग परिसर में शुरू उर्स के चलते पुलिस ने विशेष जांच मुहिम शुरू की थी. पेट्रोलिंग के दौरान ही पुलिस को नंदनवन झोपड़पट्टी परिसर में तीन युवक एक दो पहिया गाड़ी पर संदिग्ध हालत में जाते हुए मिले थे. जब उन्हें रुकवाकर तलाशी ली गई तो उनके पास से 12 ग्राम एमडी मिली है.

जांच में पता चला कि इन तीनों आरोपियों ने इस ड्रग्स को मुंबई से खरीद कर लाया था और वह उर्स के चलते ताज बाग परिसर में ही इसे बेच रहे थे. उनके पास से 6 मोबाइल फोन एम डी ड्रग्स दो पहिया गाड़ी सहित करीब दो लाख 56 हजार रुपये का माल भी पुलिस ने बरामद किया है. आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए नंदन पुलिस के हवाले किया गया है.